Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
सारंगी

गणेश विसर्जन को लेकर सारंगी चौकी पर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन,,जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें: निर्भय सिंह भूरिया…

सारंगी@संजय उपाध्याय

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के आदेश अनुसार एवं थाना प्रभारी पेटलावद निर्भय सिंह भूरिया के निर्देश अनुसार सारंगी चौकी पर गणेश उत्सव समिति के सदस्यों के संग सुरक्षा एवं शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया ने समिति के सभी सदस्यों को बताया गणेश विसर्जन जुलूस में जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए उत्सव मनाए गणेश विसर्जन जुलूस पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा कोई भी ऐसा गलत कदम नहीं उठाए जिससे पुलिस प्रशासन को शक्ति बरतना पड़े।

गणेश विसर्जन के लिए प्रशासन ने जहां व्यवस्था की है वहीं पर गणेश विसर्जन करें विसर्जन करते समय यह जरूर ध्यान रखें कि बच्चे साथ में नहीं रहे नदी तालाब से बच्चों को दूर रखें एवं शांतिपूर्वक गणेश विसर्जन करे गणेश विसर्जन जुलूस पर एवं हुडदंग मचाने वालों पर पुलिस प्रशासन की निगाह रहेगी इसलिए आप सभी से अनुरोध है गणेश विसर्जन जुलूस में हथियार पर भी प्रतिबंध रहेगा आप सभी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

शांति सुरक्षा मीटिंग में थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया, चौकी प्रभारी दीपक देवरे, गणेश उत्सव समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं आसपास क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!