रायपुरिया

रायपुरिया के नवदुर्गा मित्र मंडल के गरबा पंडाल में उमड़ रही हजारों की भीड़,,,नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म के कलाकार रहेंगे मुख्य आकर्षण…

रायपुरिया@राजेश राठौड़

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रायपुरिया में नवदुर्गा मित्र मंडल द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव इन दिनों क्षेत्र में मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल में प्रतिदिन भव्य और अनूठी प्रस्तुतियां दी जा रही हैं, जिन्हें देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यह गरबा महोत्सव शारदीय पूर्णिमा तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

विभिन्न प्रस्तुतियों ने मोहा मन

आयोजन के तहत प्रतिदिन अलग-अलग सांस्कृतिक और धार्मिक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार की शाम को धार जिले के राजगढ़ से आए कलाकारों द्वारा महाकाली और मां दुर्गा के स्वरूप में सजीव स्वांग रचकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

नीम करोली बाबा फिल्म के कलाकार सात्विक शर्मा होंगे शामिल

महोत्सव के अगले क्रम में शुक्रवार को नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म के कलाकार सात्विक शर्मा गरबा पंडाल में विशेष रूप से शिरकत करेंगे। उनके आगमन को लेकर युवाओं और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

आकर्षक सजावट और महाप्रसादी का वितरण

इस वर्ष नवदुर्गा मित्र मंडल द्वारा पंडाल को एक अत्यंत आकर्षक और भव्य स्वरूप में सजाया गया है, जो देखते ही बनता है। इसके साथ ही गरबा और डांडिया रास की समाप्ति के बाद प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यंजनों से युक्त महाप्रसादी का वितरण किया जा रहा है। विशाल जनसमूह और अनुशासित व्यवस्था के बीच रायपुरिया का यह गरबा महोत्सव क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!