मेघनगर खंड अंतर्गत सजेली मंडल में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकाला गया। इसमें मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। पथ संचलन से पूर्व सजेली स्थित शिव मंदिर परिसर में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। एकलगीत के पश्चात यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला प्रचार प्रमुख अनिल गुंडिया का बौद्धिक हुआ। उन्होंने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संघ ने अपनी स्थापना से लेकर अब तक समाज संगठन, सामाजिक समरसता, संस्कार निर्माण और राष्ट्रसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि संघ की यात्रा केवल एक संगठन की यात्रा नहीं, बल्कि समाज को संगठित करने और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध जागृत करने का सतत प्रयास है। हिंदू समाज को संगठित, एकजुट और जागरूक बनाने के साथ ही प्रत्येक स्वयंसेवक को अपने आचरण, अनुशासन और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए।
बौद्धिक के पश्चात स्वयंसेवकों ने अनुशासित पंक्तिबद्ध होकर पथ संचलन प्रारंभ किया। संचलन सजेली के विभिन्न मार्गों से होकर निकला और पुनः शिव मंदिर परिसर पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!