Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
बामनिया

लड़कियों से बदसलूकी का वीडियो बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, तीन आरोपी गिरफ्तार….

पेटलावद@जितेंद्र बैरागी

बामनिया-खवासा मार्ग पर गुजर रही लड़कियों के साथ मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा बदसलूकी कर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पेटलावद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में मोटरसाइकिल सवार युवक लड़कियों के साथ बदसलूकी करते दिखाई दे रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर थाना पेटलावद पुलिस को आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम ने वायरल वीडियो के आधार पर मोटरसाइकिल क्रमांक MP45MT3398 की पहचान की। जांच में वाहन मालिक तथा संदिग्ध युवकों की जानकारी जुटाकर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि ‘ऑपरेशन मर्यादा’ के तहत सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, स्टंटबाजी, महिलाओं एवं बालिकाओं से बदसलूकी तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!