Welcome to Jhabua Hulchul   Click to listen highlighted text! Welcome to Jhabua Hulchul
मेघनगर

सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर में वन्दे मातरम् के सामूहिक गान का भव्य आयोजन…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

विद्या भारती के आह्वान पर वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर, मेघनगर में भव्य सामूहिक गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 400 भैया-बहनों, आचार्य परिवार एवं समाजजनों ने एक साथ एक स्वर में वन्दे मातरम् का सामूहिक गान किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवा प्रांत के प्रांतीय व्यवस्था प्रमुख बलवंत हाड़ा रहे। मुख्य अतिथि के रूप में मेघनगर तहसीलदार श्री विजयकांत पाण्डे उपस्थित रहे। साथ ही सेवानिवृत्त सत्यापनकर्ता अजीत चौहान, रमेश मेरावत, यशवंत बाफना एवं जनशिक्षक केंद्र अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत विद्यालय समिति की महिला सदस्य श्रीमती मंगला जोशी एवं श्रीमती निर्मला पांचाल तथा तीनों पालियों की प्रमुख ऊषा दीदी, रिंकू दीदी एवं रश्मि दीदी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बलवंत हाड़ा ने कहा कि देशभर में निर्धारित समय पर एक साथ वन्दे मातरम् का सामूहिक गान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। विद्या भारती के आह्वान पर देशभर में आयोजित इस अभियान के माध्यम से वन्दे मातरम् के सामूहिक गान का विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य राकेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य धनराज काग ने सभी अतिथियों, आचार्य परिवार, समाजजनों एवं भैया-बहनों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य परिवार, समाजजनों तथा सभी भैया-बहनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती रानू भूरिया द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!