संघर्ष से सफलता तक का सफर,,,बाबूलाल जीवणा वसुनिया की MPPSC खनिज निरीक्षक – 2025 की सफलता की कहानी….

पेटलावद डेस्क। परिचय :- बाबूलाल वसुनिया, ग्राम- केसरपुरा, पेटलावद, झाबुआ, संकुल केंद्र- शा. कन्या उ.मा.वि. बामनिया ने अपनी मेहनत और लगन से MPPSC खनिज निरीक्षक-2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उनका चयन खनिज निरीक्षक के लिए हुआ।
प्रारंभिक जीवन :- बाबूलाल वसुनिया की प्राथमिक शिक्षा ग्राम केसरपुरा में स्थित शा. प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की। श्री वसुनिया के माता-पिता कृषि मजदूरी करते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर रही। परिवार में कोई भी पढ़ा-लिखा सदस्य नहीं है। बावजूद श्री बाबूलाल वसुनिया ने कक्षा 5 उत्तीर्ण करने के बाद निकट के शा. बा. उ. मा. वि. बामनिया से कक्षा 6-12 वी तक शिक्षा ग्रहण की विज्ञान संकाय से हाइयर सेकेंडरी 2007 में उत्तीर्ण करने बाद 2012 में शा. शहीद चन्द्रशेखर महाविद्यालय से भूगर्भशास्त्र से स्नातक की उपाधि द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण की। स्नातक के बाद उन्होंने MPPSC प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का लक्ष्य बनाया।
लक्ष्य और प्रेरणा :- MPPSC में जाने की प्रेरणा उन्हें अपने शिक्षक कैलाश वसुनिया (विज्ञान शिक्षक) एवं परिवार के श्री राजमल गामड़ (प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी) से मिली। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी शुरू की।
सफलता का क्षण :- लगातार मेहनत एवं धैर्य के परिणामस्वरूप उनका MPPSC खनि. निरीक्षक-2025 में खनिज निरीक्षक (माइनिंग इंस्पेक्टर) के पद पर चयन हुआ। परिणाम घोषित होने पर परिवार, समाज, मार्गदर्शक शिक्षकगण और सहपाठियों मित्रों में खुशी का माहौल रहा। उल्लेखनीय है, यह खुशी तब दोगुना हो जाती है जब श्री बाबूलाल वसुनिया ने स्नातक 2012 में करने के बाद लगातार MPPSC की तैयारी में लगे रहे और अंततः 2026 में सफलता अर्जित की। इस बात की प्रशंसा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के इंटरव्यू लेने वाली में मेम द्वारा की गई ।
सफलता का संदेश :- बाबूलाल वसुनिया का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन, सही दिशा और धैर्य आवश्यक है। असफलता को अंत न मानकर उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
8. माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा दिया गया नियुक्ति पत्र दिनांक 24.8.25 को म.प्र. की राजधानी भोपाल स्थित सीएम हाउस में मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव द्वारा “प्रतिभा सम्मान समारोह” समारोह 2026 में बाबूलाल वसुनिया को खनिज निरीक्षक का नियुक्ति पत्र सौंप कर बधाई दी। साथ ही प्रशासन के क्षेत्र में जाकर उत्कर्ष कार्य करने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। वसुनिया की पदस्थापना सिंगरोली जिले में हुई ।
वर्तमान पारिवारिक स्थिति :- पिता- श्री जीवणा वसुनिया, माता- श्रीमती सुगन बाई वसुनिया, बड़े भाई करमां वसुनिया छोटा भाई सुभाष वसुनिया तीन बहने भूरी, सावरी ,संतोष पत्नी- श्रीमती ममता वसुनिया एवं दो बेटियां कु. अंशिका, कु. अनिशा, ससूर-जी वरसिंह भूरिया, सासूमाँ- श्रीमती निर्मला भूरिया के साथ सभी परिवारजन में ख़ुशी है।
बाबूलाल वसुनिया की सफलता यह संदेश देती है कि सीमित संसाधनों, आर्थिक परेशानियों के बावजूद स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर प्रयास के माध्यम से सफलता प्राप्त की जा सकती है। इनसे आदिवासी अंचल विशेषकर झाबुआ के युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश है।




