थांदला@आयुष पाटीदार ✍🏻
थांदला टीआई की एक्टिंग किसी फिल्मी कलाकार से कम नहीं, लेकिन फर्क इतना है कि बॉलीवुड जहां कई बार पर्दे पर नशे को ग्लैमर बनाकर दिखाता है, वहीं थांदला टीआई ने उसी एक्टिंग को समाज जागरूकता का माध्यम बना दिया।
नशा मुक्ति अभियान के तहत थांदला टीआई अशोक कनेश ने खुद एक नशेड़ी की भूमिका निभाकर यह दिखाने का प्रयास किया कि किस तरह हंसता-खेलता परिवार धीरे-धीरे बिखर जाता है। नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे घर की खुशियां, बच्चों का भविष्य और परिवार की शांति छीन लेता है।
उनका यह संदेश साफ था नशा शुरुआत में मजाक लगता है, लेकिन अंत में जिंदगी को बर्बादी की ओर ले जाता है।
थांदला पुलिस का यह प्रयास केवल अभियान नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की एक भावनात्मक पहल है।
Back to top button
error: Content is protected !!